Home CITY NEWS तिरंगा हमारी पहचान है : शेषराव यादव

तिरंगा हमारी पहचान है : शेषराव यादव

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

हर भारतवासी का गौरव है, इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई पत्रकार-वार्ता

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव एवं जिला संगठन प्रभारी श्री संतोष पारिक की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है, इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचेगा और उसे हर घर पर फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक लगभग एक सप्ताह का हर घर तिरंगा अभियान तक चलाया जावेगा। श्री यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की सक्रिय भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करे, इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन की विभीषिका में करीब 1.5 करोड़ परिवार विस्थापित हुए, लगभग 6 लाख लोग मारे गए। 1 लाख से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन ये काला अध्याय अधिकांश युवाओं की जानकारी में नहीं है। विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार विघटनकारी ताकतों के प्रति देश को सतर्क करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी 64123 बूथों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।श्री यादव ने बताया कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है और आवश्यक होने पर इसके लिए स्व सहायता समूह की बहनों का सहयोग भी लिया जाएगा। घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा शहरी क्षेत्रों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश और प्रदेश की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव के साथ जिला संगठन प्रभारी श्री संतोष पारिक, जिला महामंत्री श्री टीकाराम चंद्रवंशी, श्री परमजीत सिंह बिज, श्रीमती कांता ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, वरिष्ठ नेता श्री संतोष राय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी उपस्थित रहे।

माननीय सांसद जी का 10 अगस्त का दौरा कार्यक्रम लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बंटी विवेक साहू

सरस्वती शिशु मंदिर मे सम्मानित किया जायेगा

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू 10 अगस्त 2024 को सुबह दिल्ली से 8.30 बजे नागपुर आगमन होगा, नागपुर से छिंदवाड़ा पहुचेंगे। और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सुबह 11:00 बजे नगर के सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद का यहां ग्राम भारती के माध्यम से सम्मान किया जाएगा। सांसद श्री साहू दोपहर 2:00 बजे शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के मुख्य अतिथि में लाडली बहना योजना की राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुनेंगे। मुख्यमंत्री जी व्दारा लाडली बहनों को 1250 रुपए और रक्षाबंधन के पर्व पर उपहार के रूप में अतिरिक्त 250 रुपए और हस्तांतरित किए जाएंगे ।

75 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे

सांसद श्री साहू शाम 4:00 बजे नगर पालिका अमरवाड़ा द्वारा आयोजित भूमि पूजन एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा की कायाकल्प योजना के अंतर्गत 75 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 5 , 6 एवं 14 में सड़क निर्माण एवं डिवाइडर सौंदर्यीकरण सहित नगर के विभिन्न निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं आवासीय पट्टा वितरण करेंगे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें