सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल, 17 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्राधिकरण ने छिंदवाड़ा महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत कविता पटवा को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में वापस भेज दिया है। इस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 19 जून 2026 के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया। आदेश में कहा गया है कि सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के रूप में कविता पटवा की सेवाएं उनके मूल विभाग को वापस की जाती हैं तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से कार्यमुक्त किया जाता है।

जी. एम बैतूल को मिला अतिरिक्त प्रभार। कविता पटवा के कार्यमुक्त होने के बाद प्राधिकरण ने पंकज सोलंकी महाप्रबंधक इकाई 1 बैतूल को महाप्रबंधक छिन्दवाड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विवादों में रहा था नाम कविता पटवा का नाम पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और कार्यप्रणाली से जुड़े विवादों में चर्चा का विषय रहा है।ठेकेदार यूनियन कई बार शिकायत कर चुका है भोपाल मुख्यालय से भी कई बार कारण बताओ नोटिस जारी हो गए थे।
हालांकि, जारी आदेश में उनके स्थानांतरण या मूल विभाग वापसी का कारण केवल प्रमुख अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के पत्र के आधार पर प्रशासनिक निर्णय बताया गया है। आदेश में किसी अन्य कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय 17 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जल्द ही अगले भाग में पढ़िये डामर के फर्जी बिलों की दास्तान
PMGSY सड़क 24 घंटे में उखड़ी, ग्रामीणों का हंगामा, GM कविता पटवा का पुतला दहन की चेतावनी
MPRRDA जी एम कविता पटवा के कृपा पात्र ठेकेदार द्वारा किया जा रहा गुणवत्ताहीन कार्य
छिंदवाड़ा PMGSY में 100.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता, जी एम कविता पटवा और लेखाधिकारी को नोटिस















