Home CITY NEWS केजीवी कंपनी : 30 फिट उंचाई से गिरा श्रमिक आक्रोषित श्रमिकों ने...

केजीवी कंपनी : 30 फिट उंचाई से गिरा श्रमिक आक्रोषित श्रमिकों ने की कंपनी प्रबंधन पर एफआईआर की मांग

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस सौसर।औद्योगिक क्षेत्र में संचालित केजीवी कंपनी में गुरूवार को सोलर पैनल की सफाई करते हुये एक श्रमिक लगभग तीस फिट उंचाई से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी में कार्यरत श्रमिक गोविंदा ताराम बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सोलर पैनल की सफाई कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार पष्चात उसे सावनेर रिफर किया गया, जहा हालत अस्थिर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्षियों का कहना है कि, कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को हेलेमट, सेफटी बेल्ट नही दिया गया था। जो सीधे तौर पर फैक्ट्री एक्ट और श्रम सुरक्षा नियमों का खुला उल्लघंन है। इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारीक बयान नही आया है। दुसरी ओर लोधीखेडा टी आई ए बी मर्सकोले ने बताया कि, घायल श्रमिका का उपचार सावनेर में जारी है। हमारे द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घटना से श्रमिकों में आक्रोष केजीवी कंपनी में हुई घटना के बाद श्रमिकों में भारी आक्रोष देखने को मिला है। श्रमिकों का कहना है कि, श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर वास्तविक निरीक्षण करता तो मजदूर को इस हाल मंे काम करने का दबाव नही बनाया जाता। कंपनी के भीतर कई श्रमिक डर के साये में काम करने को मजबूर है। यदि आज सख्त कार्यवाही नही हुई तो कल यह हादसा लाष में भी बदल सकता है। श्रमिकों ने केजीवी कंपनी प्रबंधन पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। वही श्रम विभाग द्वारा कंपनी सील कर जांच की जाये, घायल मजदूर का पूरा मुआवजा और आजीवन इलाज सुनिष्चित किया जाये। दोषीयों पर कार्यवाही तय की जाये। उल्लेखनीय हो कि, इसके पूर्व औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनीयों मंे हादसों के कारण श्रमिकों की मौत हो चुकी है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें