Home AGRICULTURE मध्यप्रदेश में पहली ताजे पानी की मोती खेती परियोजना का कलेक्टर ने...

मध्यप्रदेश में पहली ताजे पानी की मोती खेती परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।– कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के साथ विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में संचालित ताजे पानी में मोती की खेती परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना 15 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में एक नवाचार के रूप में शुरू की गई थी, जिसके अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। यह मध्यप्रदेश में अपनी तरह की पहली परियोजना है,

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसका संचालन श्री स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं, जिन्हें कृषि विज्ञान केंद्र, छिंदवाड़ा से तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को मोती की खेती में पानी की गुणवत्ता, पीएच स्तर, टीडीएस, अमोनिया और ऑक्सीजन के संतुलन को बनाए रखने की तकनीकों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि इस अभिनव प्रयास को और अधिक विस्तार देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

महिलाओं ने बताया कि इस परियोजना से उनकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद है और यह अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी। यह पहल न केवल स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर भी पैदा कर रही है। भविष्य में यह परियोजना ग्रामीण विकास का एक प्रभावी मॉडल बन सकती है।

छिंदवाड़ा में हो रहा नवाचार, जानें मोती की खेती की वैज्ञानिक पद्धति…

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें