Home CITY NEWS भाजपा बाबा साहेब व संविधान पर कर रही प्रहार- नकुलनाथ

भाजपा बाबा साहेब व संविधान पर कर रही प्रहार- नकुलनाथ

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

देश में नफरत फैलाने में जुटी भाजपा को जनता देगी जवाब

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- भाजपा की सरकार विजन से नहीं बल्कि टेलीविजन से चलती है जिसमें जुमलों से ज्यादा कुछ नहीं होता। युवा बेरोजगार, किसान हताश व मातृशक्ति असुरक्षित है, किन्तु भाजपा इस पर कभी बात नहीं करती। विकास के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने छिन्दवाड़ा में एक भी विकास का कार्य नहीं किया। जिले में जितने भी स्किल सेन्टर है वे सभी कमलनाथ जी ने खुलवाये है। विकास के जितने भी कार्य हुए हैं वह सिर्फ और सिर्फ कमलनाथ जी की देन है। उक्त उदगार आज परासिया विधानसभा के चांदामेटा में युवक कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने व्यक्त किए। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने आगे कहा कि भाजपा संविधान और बाबा साहेब पर लगातार प्रहार कर रही। संविधान को बदलने का प्रयास सफल नहीं रहा तो भाजपा ने बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और जब इसका विरोध कांग्रेस के द्वारा किया गया तो भाजपा अपनी हरकतों पर उतर आई। युवक कांग्रेस के आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री नाथ ने आगे कहा कि देश का भविष्य और देश की शक्ति युवा है किन्तु भाजपा युवाओं का ही भविष्य बर्बाद करने में जुटी है। उन्होंने युवाओं को आगे आकर भाजपा की जनविरोधी व युवा विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

नकुलनाथ ने किया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ:-चांदामेटा में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत नकुलनाथ ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परासिया पहुंचकर परासिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया। चांदामेटा व परासिया के आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय, पर्यवेक्षक सुभाष गुलबाके, समन्वयक बसंत मालवीय, हरिप्रसाद गुड्‌डा यदुवंशी व गगल खंडूजा कार्यकारी अध्यक्ष, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजा दुबे सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

———————————-

कोयलांचल में बंद होती खदानें भाजपा के विकास का उदाहरण है- नकुलनाथ

-क्षेत्रीय स्तर पर होंगी कांग्रेस की बैठकें, संगठन को बूथ स्तर पर किया जाएगा मजबूत

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में नकुलनाथ ने भरा जोश

 मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने 45 साल आपका साथ दिया, अभी भी आपके साथ है और अंतिम सांस तक आपके साथ रहेंगे। मैं भी आपको वचन देता हूं कि जीवन भर मैं आपके हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। मेरा कार्यकाल पांच वर्ष का भले ही रहा किन्तु दो वर्ष तो कोरोना संक्रमण काल में बीत गए और इस दौरान मैंने और कमलनाथ जी ने ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां आप लोगों के लिए जुटाई। आप सभी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि पूरे देश में छिन्दवाड़ा इकलौता जिला था जहां कोरोना में आवश्यक दवाइयों के साथ ही ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई। उक्त उदगार आज जिले के पूर्व सांसद  नकुलनाथ ने जामई में आयोजित पांच क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

जामई में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी जामई, हनोतिया, गुद्दम, पालाचौरई एवं रिछेड़ा की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा पिछले बीस वर्षों से ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रही। झूठे वादे और घोषणाएं कर रही यह बात तो अब जनता भी समझ रही है। लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए देने की घोषणा आज भी पूरी नहीं हुई, जबकि अनेकों बहनों के इस योजना से नाम काटे जा रहे। अनेकों घोषणाएं है जो आज तक पूरी नहीं हुई। आज जब मैं इस बैठक में शामिल होने के लिए आ रहा था रेलवे के ओवर ब्रिज पर रूका और निर्माण कम्पनी के कर्मचारियों से चर्चा कर जानकारी ली। श्री नकुलनाथ ने बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रश्न किया कि जामई से तामिया के लिए जो मार्ग बना है वह किस ने स्वीकृत कराया तो आवाज आई  कमलनाथ तब  ने कहा कि यही बातें जनजन तक पहुंचानी होगी साथ ही भाजपा के झूठे वादे और घोषणाएं भी बतानी होगी।

प्रंद्रह माह की कमलनाथ सरकार में स्वीकृत हुआ था ओवर ब्रिज:-

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री नकुलनाथ ने कहा कि जामई में बन रहा ओवरब्रिज माननीय कमलनाथ जी की पंद्रह माह की सरकार में स्वीकृत हुआ था और उसी दौरान कार्य प्रारंभ हुआ, किन्तु आज इसकी रफ्तार बहुत धीमी है नाथ ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही विकास के कार्यों को रोका हैछिन्दवाड़ा के साथ भाजपा का भेदभाव निरंतर जारी है इसका एक उदाहरण जामई का निर्माणधीन ओवरब्रिज है।

छिन्दवाड़ा में कहा जा रहा है कि भाजपा की तीन इंजिन की सरकार हैं इस तीन इंजिन वाली सरकार ने जामई विधानसभा के लिए क्या किया है कुछ भी नहीं नकुलनाथ ने अपने सारगर्भित उदबोधन के दौरान उपस्थित जन से प्रश्न किया कि भाजपा के सांसद ने क्या कहा था तो आमजन के बीच से आवाज आई “खदानें बंद होगी तो मुझे घुसने मत देना” इस पर श्री नाथ ने कहा उनकी बात रख लेना घुसने मत देना नाथ ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि अब क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठकें क्षेत्रीय स्तर पर ही होगी जिसमें वे स्वयं भी शामिल होंगे और क्षेत्रीय कमेटी में मोर्चा संगठन भी शामिल रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम करें साथ ही युवाओं को भी जोड़ें।आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जामई विधायक सुनील उइके ने भी सम्बोधित कियाइस दौरान जामई विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, गुरूचरण खरे, जामई ब्लॉक अध्यक्ष अरूण साहू सहित जामई विधानसभा के पर्यवेक्षगण, क्षेत्रीय अध्यक्षगण, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई व समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

जामई से परासिया लौटते समय  नकुलनाथ का सम्पूर्ण मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ सोनपिपरी, इकलहरा व अम्बाड़ा सहित अन्य स्थानों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल, गाजे, बाजे व आतिशबाजी के साथ श्री नकुलनाथ का स्वागत किया।

नकुलनाथ का कांग्रेसजन ने गर्मजोशी से किया स्वागत-तीन दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा पहुंचे जन-जन के नेता

छिन्दवाड़ा:- जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ का आज तीन दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर उपस्थित कांग्रेसजन ने अपने लाड़ले नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी से कमलकुंज तक नकुलनाथ का जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं वे आमजन ने पुष्पगुच्छ व पुष्पहार भेंट कर आत्मिक स्वागत किया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने नकुलनाथ का ईमलीखेड़ा चौक पर कमलनाथ, नकुलनाथ व कांग्रेस पार्टी के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व कांग्रेस पार्टी के गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। हवाई पट्‌टी पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, मप्र कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, मोर्चा संगठन के प्रभारी आनंद बक्शी, विधायक निलेश उइके, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य यहाके व एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने श्री नाथ की आगवानी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित आमजन उपस्थित रहे। छिन्दवाड़ा से सड़क मार्ग द्वारा जमाई के लिए प्रस्थान करते समय श्री नाथ का सड़क मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक बेलवंशी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री नकुलनाथ का स्वागत किया।

आज का दौरा कार्यक्रम दिनांक 23 दिसम्बर को नकुलनाथ प्रात: 10.45 बजे शिकारपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे चौरई के गोपालपुर पहुंचेंगे, यहां वे क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी गोपालपुर, कुण्डा, रामगढ व बीजावाड़ा की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दोपहर 1 बजे आर्ट एण्ड कॉमर्स कॉलेज चौरई के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री नाथ दोपहर 1.45 बजे सिहोरामाल में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी सिहोरामाल, झिलमिली एवं पलटवाड़ा के कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को सम्बोधित कर दोपहर 3.50 बजे शिकारपुर पहुंचेंगे

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें