Home MORE अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में 14.97 लाख करोड़ रुपए का सकल जीएसटी...

अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में 14.97 लाख करोड़ रुपए का सकल जीएसटी संग्रह हुआ

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

वित्त वर्ष 24 के पहले 9 महीनों में सकल जीएसटी संग्रह औसत 1.66 लाख करोड़ रुपए है

दिसंबर, 2023 के लिए 1,64,882 करोड़ रुपए का सकल जीएसटी राजस्व संग्रह

सतपुड़ा एक्सप्रेस दिल्लीः अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान सकल जीएसटी संग्रह में वर्ष दर वर्ष 12 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई, जो 14.97 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।  सकल जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल-दिसंबर 2022) में 13.40 लाख करोड़ रुपए था।

इस वर्ष की पहले 9 महीने की अवधि में 1.66 लाख करोड़ रुपए का औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 23 की इसी अवधि में दर्ज 1.49 लाख करोड़ रुपए के औसत की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

दिसंबर, 2023 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,64,882 करोड़ रुपए है, जिसमें से सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए है, एसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 41,534 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 12,249 करोड़ रुपए है (माल के आयात पर एकत्र 1,079 करोड़ रुपए सहित)। यह इस वर्ष का अब तक सातवां महीना है जिसमें संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 40,057 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी को 33,652 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद दिसंबर, 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 70,501 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 71,587 करोड़ रुपये है।

दिसंबर, 2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 10.3 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका-1 में दिसंबर 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखते हैं। तालिका-2 में दिसंबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दिखते हैं।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान


तालिका –1: दिसंबर, 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि

राज्य/संघ राज्य क्षेत्रदिसम्बर-22दिसम्बर-23विकास (%)
जम्मू और कश्मीर41049220%
हिमाचल प्रदेश7087455%
पंजाब1,7341,8758%
चंडीगढ़21828129%
उत्तराखंड1,2531,47017%
हरियाणा6,6788,13022%
दिल्ली4,4015,12116%
राजस्थान3,7893,8281%
उत्तर प्रदेश7,1788,01112%
बिहार1,3091,48714%
सिक्किम290254-13%
अरुणाचल प्रदेश679744%
नगालैंड44464%
मणिपुर46509%
मिजोरम232718%
त्रिपुरा78792%
मेघालय1711710%
असम1,1501,30313%
पश्चिम बंगाल4,5835,01910%
झारखंड2,5362,6324%
ओडिशा3,8544,35113%
छत्तीसगढ़2,5852,6131%
मध्य प्रदेश3,0793,42311%
गुजरात9,2389,8747%
दादरा और नगर हवेली तथा
दमन और दीव
3183335%
महाराष्ट्र23,59826,81414%
कर्नाटक10,06111,75917%
गोवा46055320%
लक्षद्वीप14310%
केरल2,1852,45812%
तमिलनाडु8,3249,88819%
पुदुचेरी19223221%
अंडमान व  निकोबार द्वीप समूह212835%
तेलंगाना4,1784,75314%
आंध्र प्रदेश3,1823,54511%
लद्दाख2658127%
अन्य क्षेत्र249227-9%
केंद्र क्षेत्राधिकार17924336%
कुल योग1,08,3941,22,27013%

तालिका-2: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दिया गया

अप्रैल-दिसंबर (करोड़ रुपये में)

 निपटान पूर्व एसजीएसटीनिपटान पश्चात एसजीएसटी [2]
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश2022-232023-24वृद्धि2022-232023-24वृद्धि
जम्मू और कश्मीर1,6992,18829%5,4426,02111%
हिमाचल प्रदेश1,7311,92911%4,2054,160-1%
पंजाब5,7196,28010%14,37116,38214%
चंडीगढ़45149510%1,5821,7088%
उत्तराखंड3,5684,04613%5,7586,2889%
हरियाणा13,42414,99212%23,13425,73311%
दिल्ली10,16711,54414%21,42623,61110%
राजस्थान11,48312,73211%25,90328,79411%
उत्तर प्रदेश20,09824,16420%49,38455,65613%
बिहार5,3076,06714%17,36019,15710%
सिक्किम22134154%62373818%
अरुणाचल प्रदेश34446435%1,1761,41821%
नगालैंड15822643%7167819%
मणिपुर21625418%1,046813-22%
मिजोरम13019751%62370714%
त्रिपुरा31137521%1,0741,1669%
मेघालय33943829%1,0871,24414%
असम3,7854,34615%9,28010,72716%
पश्चिम बंगाल15,95917,4289%29,17031,3007%
झारखंड5,5626,54518%8,2379,14811%
ओडिशा10,31311,90315%14,04618,09329%
छत्तीसगढ़5,4266,00411%8,3709,93719%
मध्य प्रदेश7,8909,60622%20,83424,02615%
गुजरात27,82031,02812%42,35446,62410%
दादरा और नगर हवेली
तथा दमन और दीव
4794810%889804-10%
महाराष्ट्र63,16974,58918%95,9811,08,88713%
कर्नाटक25,97630,07016%48,64254,88113%
गोवा1,4351,68517%2,6062,95113%
लक्षद्वीप717153%2272222%
केरल9,01110,29314%21,95323,0455%
तमिलनाडु26,65730,32914%43,33247,96011%
पुदुचेरी3443718%8761,03718%
अंडमान व निकोबार
द्वीप समूह
13315516%3653887%
तेलंगाना12,28714,57919%27,96429,8897%
आंध्र प्रदेश9,29810,40712%21,13723,48111%
लद्दाख12318651%42052325%
अन्य क्षेत्र13518235%420903115%
 कुल योग3,01,1753,46,93815%5,71,8076,39,05212%
        
  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें