Home CITY NEWS उमेश अग्रवाल बने श्री गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष

उमेश अग्रवाल बने श्री गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।श्री गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष पद पर उमेश अग्रवाल का निर्वाचन हुआ है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से हराया। चुनाव में कुल 144 मतदाताओं में से 142 ने भाग लिया, जिसमें से 141 मत विधिमान्य रहे। एक मत निरस्त हुआ।अध्यक्ष पद के लिए उमेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और श्याम सुंदर उपाध्याय तीन उम्मीदवार थे। उमेश ने 114 वोट प्राप्त किए, जबकि दिनेश को 16 और श्याम सुंदर को 11 वोट मिले।

इसके अलावा, कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए भी चुनाव हुए, जिसमें 14 उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिन 11 उम्मीदवारों ने सबसे अधिक वोट हासिल किए, वे हैं:

1. अरुणकुमार अग्रवाल – 119 वोट

2. अशोक संचेती – 119 वोट

3. अतुल कुमार माहेश्वरी – 114 वोट

4. गोपीचंद नाथानी – 113 वोट

5. शरद पनपालियाँ – 112 वोट

6. संदीप बत्रा – 104 वोट7. नवनीत राठी – 98 वोट

8. सिद्धांत अग्रवाल – 96 वोट

9. अजय कुमार जैन – 94 वोट

10. राजकुमार साहू – 90 वोट

11. नीलम चांडक – 75 वोट

ये सभी उम्मीदवार श्री गांधीगंज व्यापारी मंडल के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। समस्त व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारी को बधाइयां दी।

oppo_2

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें